Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

ईस्ट बंगाल कॉलोनी में भव्य श्री श्री जगद्धात्री पूजा मंडप का उद्घाटन, अमरप्रीत सिंह काले बने मुख्य अतिथि

जमशेदपुर: सीतारामडेरा स्थित ईस्ट बंगाल कॉलोनी में श्री श्री जगद्धात्री पूजा कमेटी, न्यू बॉयज़ क्लब द्वारा आयोजित भव्य जगद्धात्री पूजा मंडप का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने किया।

उद्घाटन के अवसर पर श्री काले ने माँ जगद्धात्री से प्रदेश एवं शहरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि “माँ जगद्धात्री शक्ति, संयम और करुणा की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और एकता का संचार होता है।”

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्री काले ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को सशक्त करते हैं।

पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। माँ जगद्धात्री के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

Related Post