जमशेदपुर/ पोटका
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर कोवाली थाना क्षेत्र के रसुनचोपा में झारखंड उड़ीसा सीमा पर लगाये गए अंतराज्यीय चेकनाका में बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख 49 हजार रुपये बरामद किया गया है यह नगद राशि कार से उड़ीसा चंडीखोल के एस के साजिद अली द्वारा जमशेदपुर ले जाया जा रहा था जिस रकम का वे कोई वैध कागजात नही दिखा पाए जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है .ज्ञात हो कि चुनाव में पैसों का खेल रोकने हेतु चुनाव आयोग के निर्देश पर रसुनचोपा में चेकनाका लगाया गया है जहां 24 घँटे वाहनों की सघन जांच की जा रही है .ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी प्रशासन द्वारा चेक पोस्ट पर दो बार लगभग 10 लाख रुपये बरामद किया गया है .बुधवार के दिन करीब 10 बजे मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात अभिषेक नन्दन के नेतृत्व में टीम द्वारा यह राशि एक कार से बरामद की गई । बही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता के कारण एक वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की राशि ले जाने पर पाबंदी है, जिसको लेकर यह कारवाई की जा रही है .प्रशासन द्वारा जांच अभियान में जब्त की जा रही राशि को आगे की कारवाई हेतु जिला प्रशासन को जांच हेतु भेज दिया है ।.उन्होंने कहा कि लगातार बरामद हो रही राशि के बाद जांच अभियान को और तेज कर दिया गया है ।

