जमशेदपुर, 28 अक्टूबर।
कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ सम्मिलित हुए और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर,हावजी, खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि “व्यापारिक एकता ही संगठन की मजबूती का आधार है। संगठन तभी सशक्त होगा जब सभी सदस्य आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय बनाकर व्यापारिक हितों की रक्षा करने एवं आने वाले वर्ष में उद्योग-व्यवसाय में सकारात्मक वृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि “जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ व्यापारिक समुदाय की एक सशक्त आवाज़ है। ऐसे आयोजन आपसी एकजुटता को मजबूत करते हैं और व्यापार में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।”
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि “संघ के सदस्य जिस तरह एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। सामूहिक प्रयास और पारस्परिक सहयोग से ही व्यापारिक प्रगति और संगठन की प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि संभव है।”
कार्यक्रम में चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,हर्ष बाकरेवाल, संघ के संरक्षक कैलाश काबरा,पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर बरनवाल,कमल जैन,स्वरूप गोलछा ने भी संघ के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की सक्रिय भूमिका की सराहना की।समारोह का संचालन संघ के सचिव अशोक सारस्वत, संयोजन प्रदीप बीदासरिया एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश सरायवाला ने किया।
समारोह में संघ के संरक्षक कैलाश काबरा का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव अशोक सारस्वत, कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल, प्रदीप बीदासरिया, महेश सरायवाला,कमल किशोर लड्ढा,अशोक सरायवाला,निर्मल अग्रवाल,शिव चरण अग्रवाल,किशोर अग्रवाल,वासुदेव छपोलिया,विजय अग्रवाल,सोहन चौधरी,विशाल गुप्ता,नरेश पाड़िया,दिनेश काबरा,राम निवास लड्ढा,ईश्वर अग्रवाल,अरविंद अग्रवाल,सुरेश सरायवाला,किया गया तथा अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
पूरा समारोह सौहार्द, उत्सव और संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा।

