Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राँची पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक बरामद

रांची:जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से जारी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची ने गंभीर संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया तथा गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर 24 अक्टूबर 2025 को मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास एंटीक्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भरत बैठा को गिरफ्तार किया।

उसके पास से जिस मोटरसाइकिल को बरामद किया गया, उसकी नंबर प्लेट पर टेप चिपकाया गया था। पूछताछ में आरोपी भरत बैठा ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल 19 अक्टूबर को शहीद मैदान सब्ज़ी बाजार से चोरी की थी।भरत बैठा ने आगे बताया कि पिछले एक वर्ष में उसने अपने सहयोगी शाजिद अंसारी के साथ मिलकर साप्ताहिक बेड़ों, नगड़ी, शालीमार और शहीद मैदान बाजार से 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी कीं और उन्हें कोयलरी क्षेत्र — मैक्लुस्कीगंज, खलारी, पिपरवाड़ और बालूमाथ — में बेच दिया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शाजिद अंसारी तथा तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वालों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 12 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। अब तक पुलिस कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद कर चुकी है। अन्य आरोपियों और चोरी की बाइकों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी जारी है।गिरफ्तार आरोपियों में भरत बैठा (26 वर्ष) ग्राम तुतलो थाना नरकोपी, शाजिद अंसारी (35 वर्ष) ग्राम हनहट थाना कैरों जिला लोहरदगा, रोहित कुमार उराँव (22 वर्ष) ग्राम ककराहीगढ़ा थाना खलारी, पिन्टू गंझू उर्फ आईलेक्स (19 वर्ष) ग्राम नावाडीह थाना मैक्लुस्कीगंज तथा महेन्दर गंझू उर्फ जितिया (25 वर्ष) ग्राम मुन्ना नावाटोली थाना बुढ़मू शामिल हैं।बरामद मोटरसाइकिलों में शामिल हैं—

होण्डा साइन एसपी 125 (JH01CT-4965), पल्सर 150 (JH24C-0486), होण्डा साइन सीबी 125 (JH24G-7490), हिरो सुपर स्प्लेंडर (JH01DK-0768), होण्डा साइन एसपी सीबी 125 (JH04R-5609), होण्डा साइन एसपी (JH01CC-0262), होण्डा साइन एसपी (JH01CP-0534), होण्डा सीबी साइन (JH01BX-3312), होण्डा एसपी साइन सीबी 125 (JH01DC-9857), बिना नंबर प्लेट की TVS Apache RTR 160, होण्डा साइन एसपी साइन सीबी 125 (JH01DB-8622), हिरो पैशन प्रो (JH01BM-9601), ठंडरबर्ड बुलेट (JH01BR-3017), होण्डा साइन (JH01CG-5040) और हिरो स्प्लेंडर (JH01DC-4474)।भरत बैठा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वह पहले भी कोतवाली, चुटिया, बालूमाथ, धुर्वा और कुढ़ू थानों में चोरी, अवैध हथियार रखने व आपराधिक षड्यंत्र के मामलों में नामजद रह चुका है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 411, 414, 34, 399, 120(बी) तथा Arms Act की धारा 35/26/25(1-A) में मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में जगन्नाथपुर थाना में उसके विरुद्ध तीन नए कांड — क्रमशः 340/25, 352/25 और 409/25 — पंजीकृत किए गए हैं।शाजिद अंसारी का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ कुढ़ू और नगड़ी थाना क्षेत्रों में धारा 379, 303(2) और 305(बी) अंतर्गत कई मुकदमे दर्ज हैं।छापामारी टीम में हटिया के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह (थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर), विमल किंडो (थाना प्रभारी, धुर्वा), जयदीप टोप्पो (थाना प्रभारी, खलारी), धनंजय कुमार बैठा (थाना प्रभारी, मैक्लुस्कीगंज) सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों — राजीव कुमार रंजन, अशोक प्रसाद, विनोद साह, पंकज कुमार, लव कुमार, राजू कुमार, एवं मोहम्मद हुसैन — की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शहर में बढ़ रही वाहन चोरी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता है और इससे संगठित अपराध में शामिल गिरोहों के मनोबल पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

Related Post