Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कपाली पुलिस ने पकड़ा ब्राउन शुगर सप्लायर को 81 पुड़िया के साथ किया गिरफ्तार

कपाली।सरायकेला जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हासांडुगरी काला ईंट भट्टा के पास छापेमारी कर मोहम्मद अरमान (पिता शेख जुम्मन) को 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, जिसने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की। आरोपी के पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2800 रुपये नकद, एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी (JH05DW-1909) और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद अरमान स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था और इस अवैध नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नशा तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सप्लायरों का नेटवर्क कितना बड़ा है।

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने कहा कि कपाली क्षेत्र में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post