Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

चाकुलिया में बेटे ने 77 वर्षीय मां की घर में की हत्या, सुबह थाने में सरेंडर

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया थाना क्षेत्र के जीरापाड़ा गांव के राणा टोला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां जब्बर सिंह ने अपनी 77 वर्षीय मां सुधा बाला देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी सुबह थाने पहुंचकर अपने अपराध को स्वीकार कर सरेंडर कर दिया।

घटना बुधवार रात को हुई। मृतका घर में खटिया पर मृत अवस्था में पड़ी मिली, वहीं आरोपी जब्बर सिंह अकेले घर में मौजूद था क्योंकि उसका पुत्र मंगल सिंह अपनी ससुराल गया हुआ था। हत्या की वजह किसी घरेलू विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाकर और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मृतका के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस आरोपी जब्बर सिंह से पूछताछ कर रही है और साथ ही उसने धारदार हथियार को कहीं फेंक दिया था, जिसे बरामद करने की कोशिश जारी है। इसके अलावा आरोपी के पुत्र मंगल सिंह से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारण और घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके।

Related Post