Breaking
Sun. May 10th, 2026

जहरीले सांप ने युवक को डंसा, सांप को बोतल में बंद कर घायल पहुंच गया अस्पताल, अस्पताल में मची अफरातफरी

चतरा : सदर अस्पताल चतरा में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। हुआ ये की एक युवक जिंदा रसेल वाइपर सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। जिसे देखते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कुछ तो सांप से बचने के उद्देश्य से भाग खड़े हुए तो कुछ सांप को देखने के लिए इक्कट्ठा हो गए। हुआ दरअसल ये कि कुंदा थाना क्षेत्र के जम्बुआ गांव निवासी 20 वर्षीय अमरेंद्र भारती को एक रसेल वाइपर जैसे खतरनाक सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसके दोस्त इलाज के लिए अमरेंद्र को लेकर सदर अस्पताल चतरा लेकर आये। इतना ही नहीं जिस सांप ने उसे काटा था उसे भी वे एक बोतल में बंद करके अस्पताल ले आए। सर्प दंश के शिकार अमरेंद्र के परिजन ने बताया कि अमरेंद्र देर शाम को शौच के लिए गया था। लौटने के दौरान अचानक सांप ने उसके पैर में काट लिया। औऱ सांप वहीं कबाड़ के ढेर में छुप गया। जब अमरेंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी, तो गांव के लड़कों ने न सिर्फ अमरेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये बल्कि कबाड़ के ढेर में छुपे इस जहरीले सांप को भी पकड़कर बोतल में बंद कर अस्पताल ले आये। दोस्तो ने बताया कि सांप को अस्पताल इसलिए लाये ताकि डॉक्टर सांप की पहचान कर इलाज आसानी से कर सके। चिकित्सको के द्वारा अमरेंद्र का इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति सामान्य है। वहीं सांप को चिकित्सको के कहने पर जंगल में छोड दिया गया है।

Related Post