Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

सुंदरनगर में ट्रेन की चपेट में आने से शंभु लोहार की मौत

जमशेदपुर। सुंदरनगर के जोंड्रागोड़ा निवासी 58 वर्षीय शंभु लोहार की गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह लगभग 4:30 बजे शंभु लोहार रेल फाटक पार कर रहे थे तभी अचानक उन्हें ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सुंदरनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार के अनुसार शंभु लोहार के चार बच्चे हैं। उनकी बहू लक्ष्मी लोहार ने बताया कि शंभु एक साल पहले तक सुंदरनगर से साकची रूट पर मिनी बस चालक के रूप में कार्यरत थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले कई महीनों से घर पर ही थे। परिवार की मुख्य आमदनी शंभु की कमाई पर निर्भर थी। इस अप्रत्याशित दुर्घटना ने पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर दिया है।

Related Post