Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

धालभूमगढ़ सीएचसी में एंबुलेंस नहीं मिलने की घटना पर उपायुक्त ने की कड़ी कार्रवाई, मरीज का चल रहा उपचार

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की घटना सामने आते ही उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को उपायुक्त के निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए संबंधित महिला मरीज को सदर अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच की जाए तथा लापरवाही के लिए उत्तरदायी अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना अस्वीकार्य है। जिला प्रशासन निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयासरत है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Related Post