Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

साकची गुरुद्वारा विवाद: जोगिंदर सिंह जोगी ने साधा निशाना, कहा – “निशान सिंह स्वयंभू प्रधान, पालकी साहिब में डाली अड़चन”

Oplus_16908288

जमशेदपुर.गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत जागृति यात्रा के तहत निकली पालकी साहिब जब साकची गुरुद्वारा पहुँची तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान निशान सिंह एवीएन और उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने पालकी साहिब के आगमन पर मर्यादा के विपरीत व्यवहार किया.

जोगिंदर सिंह जोगी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निशान सिंह “साकची गुरुद्वारा के प्रधान नहीं बल्कि स्वयंभू प्रधान हैं” उन्होंने आरोप लगाया कि पालकी साहिब के स्वागत के समय सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के खिलाफ नारेबाज़ी की गई, गाली-गलौज जैसा अमर्यादित व्यवहार किया गया.

उन्होंने आगे कहा कि “इतना ही नहीं, मर्यादा का उल्लंघन करते हुए चप्पल पहनकर ही शब्द-कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा साहिब की परंपरा के अनुसार श्रद्धा और सम्मान के साथ, चप्पल उतारकर पालकी साहिब का स्वागत होना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत हर मर्यादा तोड़ी गई। यह कृत्य शर्मनाक है।”

Related Post