Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

नक्सल-रोधी अभियान के दौरान सर्पदंश से कोबरा जवान की मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष इकाई ‘कोबरा बटालियन’ के एक जवान की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में की गई है।

राज्य पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12:10 बजे नूरधा जंगल क्षेत्र में हुई, जब सुरक्षाबल एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान संदीप कुमार को सांप ने काट लिया। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस मुख्यालय ने जवान के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वे नक्सल-रोधी अभियान के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

Related Post