Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जी एस टी सुधार दीपावली के पूर्व आतिशबाजी है=अनिल मोदी।

सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए गए जीएसटी सुधार का स्वागत करते हुए उन्हें इस दूरदर्शी निर्णय के लिए शुभकामनाएँ दीं हैं।उन्होंने कहा कि यह निर्णय बाजार एवं उपभोक्ताओं के लिए दीपावली के पूर्व आतिशबाजी की तरह है।

उन्होंने कहा कि इन सुधारो से लगभग 400 वस्तुओं को 12 एवं 18% के स्लैब से हटकर 5% में लाया गया है। इन सुधारो का एक सकारात्मक पहलू यह भी है की 28% के स्लैब को समाप्त कर दिया गया है एवं इसके अंतर्गत आने वालीअधिकतर वस्तुओं को 18% में समाहित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ईंधन एवं पेट्रोलियम उत्पाद के टेक्स ढांचे में सरलीकरण से परिवहन लागत में कमी आएगी जिससे वस्तुओं की कीमतें स्थिर होगी। उन्होंने कहा कि सीमेंट ,स्टील, टाइल्स इत्यादि निर्माण सामग्री की दरों में कमी से मकान एवं फ्लैट निर्माण की लागत घटेगी इससे लोगों को सस्ता आवास मिलेगा। खाद्यान्न एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं में जीएसटी कम होने से इसका सीधा एवं व्यापक फायदा दैनिक वेतन भोगी एवं अन्य उपभोक्ताओं को मिलेगा।इस परिवर्तन से दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, रेडीमेड गारमेंट्स व वस्त्र उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सभी व्यापारिक क्षेत्रों को राहत एवं बूम मिलेगा।

जीएसटी सुधार ने व्यापारियों, उपभोक्ताओं और उद्योग जगत को समान रूप से लाभ पहुँचाया है। यह कदम भारत की आर्थिक प्रगति को गति देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा एवं वैश्विक मानचित्र पर भारत की साख में वृद्धि करेगा।

Related Post