Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

टेंपो की टक्कर से गिरी दीवार, दबकर मासूम की मौत

जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। दीवार गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची घायल हो गई। घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक टेंपो गली से गुजर रहा था। इस दौरान वाहन दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार भहराकर गिर गई। पास में खेल रही नौ वर्षीय बच्ची मलबे के नीचे दब गई और गंभीर सिर की चोट लगने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ मौजूद दूसरी बच्ची दीवार की चपेट में आने से घायल हो गई और उसके पैर में चोट आई।

हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सुनीता नाग घटनास्थल पर पहुंचीं और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related Post