Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

रामगढ़ एनएच-23 पर बस और ट्रक की टक्कर, दो की मौत, दर्जनों घायल, सात की हालत गंभीर

रामगढ़ :* जिले के कोठार एनएच-23 पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोकारो से रांची जा रही श्री गोकुल बस (संख्या JH10BM-8219) और एलपी ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में बस चालक और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया। इनमें से सात की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही सड़क पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जा रही है।

Related Post