Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कुएं में डूबने से दो मासूम छात्रा बच्चियों की दर्दनाक मौत

गिरिडीह: सरिया प्रखंड के चिरुआ गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। यहां स्कूल से लौट रही दो मासूम बच्चियां खेल-खेल में गांव के पुराने कुएं में गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय जाहिदा खातून और 13 वर्षीय गुलाबशा खातून के रूप में हुई है। दोनों स्कूल से घर लौटते वक्त खेलते-खेलते पुराने कुएं के पास पहुंचीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे कुएं में जा गिरीं।

ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगोदर भेज दिया।

इस हादसे से मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।

Related Post