साकची गुरुद्वारा विवाद:हरविंदर सिंह मंटू की दो-टूक: गुरुद्वारा में विवाद हुआ तो पूरी जिम्मेदारी निशान सिंह की होगी
हाईकोर्ट में मामला अब भी विचाराधीन
हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि निशान सिंह ने स्वयं चुनाव प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट में केस दायर किया था, जो अभी तक विचाराधीन है। ऐसे में गुरुद्वारा की मर्यादा बनाए रखने के लिए अब तक किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी नहीं की गई.
“गुरु घर की गरिमा सर्वोपरि है। कोर्ट का निर्णय आने से पहले किसी भी प्रकार की नई प्रक्रिया से परहेज किया जाना चाहिए।” – हरविंदर सिंह मंटू
823 मतों से जीते थे मंटू
मंटू ने बताया कि सीजीपीसी द्वारा कराए गए चुनाव में उन्हें 823 मत मिले थे और उन्हें साकची गुरुद्वारा का प्रधान चुना गया था.बावजूद इसके, निशान सिंह चुनाव को अवैध बताते हुए अभी भी गुरुद्वारा कार्यालय पर कब्जा किए हुए हैं और खुद को प्रधान बता रहे हैं.
संभावित विवाद के लिए जिम्मेदार निशान सिंह होंगे
मंटू ने चेतावनी दी कि अगर गुरुद्वारा साहिब में किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी निशान सिंह की होगी.