Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

जमशेदपुर: युवक ने घर में दुपट्टे से लगाई फांसी, परिवार में मातम

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

मृतक की पहचान धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी अमित मुखी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक की मां और दो बहनें सुबह-सुबह अपने-अपने काम पर निकल गई थीं। बाद में जब घर लौटे तो परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

अमित के चाचा गणेश मुखी ने बताया कि हाल ही में युवक ने कहीं काम शुरू किया था, लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post