Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा जुगसलाई में कार्पेट एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन*

जमशेदपुर, 19 अगस्त 2025:

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम ने आज जुगसलाई रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में *कार्पेट वितरण एवं भोजन वितरण सेवा कार्यक्रम* का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7:30 बजे हुआ, जिसमें क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कार्पेट बिछाया गया और उसके उपरांत स्थानीय जरूरतमंद लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच भोजन वितरण किया गया।

इस अवसर पर *क्लब ज़ोन चेयरपर्सन श्रीमती पी. पुष्पलता* विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

इस सेवा कार्य में क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने तन-मन से सहयोग कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम ने बताया कि समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाना ही इस आयोजन का उद्देश्य था। क्लब के सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता और समाज में सकारात्मक संदेश मिल सके।

क्लब के *प्रेसिडेंट लायन ममता मूनका* ने कहा कि “हमारे सभी सदस्यों का सहयोग और सक्रियता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समाज की सेवा करना हमारे क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे।”

लायन ममता मूनका, प्रेसिडेंट, लायन नेहा चौधरी, फाउंडर प्रेसिडेंट, लायन नवनीत चौधरी, लायन सपना भौका, लायन महेश भौका, लायन आशीष चौधरी, लायन अदिति चौधरी, तथा अन्य सभी समर्पित सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ,

लायन अंशुल रिंगासिया

सचिव,

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम

Related Post