Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

परसुडीह गोलीकांड में फायरिंग मामले पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला पट्टी में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रवि यादव को गोली मारने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी में 5 अगस्त की शाम को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना में रवि यादव नामक युवक गोली लगने से घायल हुआ था।

घटना शाम लगभग 5:45 बजे की है, जब रवि यादव कीताडीह ग्वाला पट्टी में मौजूद थे। तभी वहां पहुंचे कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रवि को एक गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से रवि को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में रवि यादव के पिता कन्हैया यादव ने परसुडीह थाने में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिन आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल हैं, वे हैं — निहाल तिवारी, संतोष तिवारी, समीर उर्फ पाडु, रेहान खान और योगेश साहु।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post