Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

*सिंहभूम चैम्बर ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया, दिषोम गुरू के साथ चैम्बर की जुड़ी है यादें।*

मा0 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र के माध्यम से भेजा संवेदना संदेष*

सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री दिषोमगुरू श्री षिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुये दुख जताया है।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि श्री शिबू सोरेन एक कर्मठ एवं जुझारू राजनेता थे और मुख्यमंत्री रहते हुये उन्होंने झारखण्ड हित के लिये कार्य किया। एक राजनेता के अलावा व्यक्तिगत जीवन में संवेदनषील और साधारण इंसान के रूप मंे रहेे। उनका जीवन संघर्षों में बीता तथा सादगी भरा रहा। झारखण्ड अलग राज्य की मांग को लेकर वे हमेषा आंदोलनरत रहे और इसी का नतीजा है कि झारखण्ड अलग राज्य की मांग साकार हो सकी। लोग उन्हें दिषोम गुरू के नाम से उनकी पहचान थी तो यह उनके संघर्षषील जीवन और संवेदनषीलता के कारण ही था। अध्यक्ष ने बताया कि दिषोम गुरू षिबू सोरेन की यादें चैम्बर से भी जुड़ी है। सत्र 2007-2009 के दौरान सिंहभूम चैम्बर के सहयोग से आयोजित होने वाले कैनवास इंडिया टेªड फेयर के उद्घाटन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे और चैम्बर के कार्यों की सराहना की थी। केन्द्र सरकार में कोयला मंत्री रहते हुये भी चैम्बर के कार्यक्रम में उनका आगमन हुआ था।

मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि श्री षिबू सोरेन को झारखण्ड की जनता उनके कार्यों के लिये हमेषा याद रखेगी और वे हमेषा झारखंडियों के दिलों में बसेंगे।

उनके निधन पर चैम्बर के सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने भी भी गहरा दुख प्रकट किया।

Related Post