Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

जमशेदपुर सर्किट हाउस में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी ने जिला कमेटी के साथ की बैठक , संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश, जनहित के मुद्दों पर कार्य करने की जरूरत पर दिया बल

मानगो मेयर पद को ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाए – शंभू नाथ चौधरी

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक बैठक जमशेदपुर के सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी ने की। बैठक में जिला कमेटी के बिस्तर समेत उन तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई जो जनहित से जुड़े मुद्दे हैं। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शंभू नाथ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी एवं महानगर कमेटी द्वारा महिला प्रकोष्ठ, छात्र विंग, युवा विंग, ओबीसी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विंग श्रमिक बिंग सहित अन्य सभी मोर्चों का व्यापक रूप से विस्तार किया जाएगा, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया, मानगो, सहित सभी प्रस्तावित या घोषित नगर निकाय, नगर निगम चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल पूरी मजबूती से प्रत्याशी उतारेगा और संगठन को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

मानगो मेयर पद को ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाए

मानगो नगर निगम के प्रस्तावित मेयर पद को ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाने की माँग की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो जनांदोलन भी चलाया जाएगा।

सीनियर सीटिजन रेलवे छूट की पुनर्बहाली की मांग

केंद्र सरकार द्वारा रेलवे में बुजुर्ग नागरिकों को दी जा रही छूट को मोदी सरकार ने बंद कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल इसकी पुनर्बहाली की माँग करता है। अन्यथा राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

जमशेदपुर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग

जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर हो रहे लोगो से दुर्व्यवहार पर अबिलम्ब रोक लगाने की मांग की गई। शंभू नाथ चौधरी ने कहा की कई जगहों पर ऐसी शिकायतें मिल रही है कि पुलिस रोड के किनारे ओट में छिपकर बिना हेलमेट पहने लोगों को पकड़ने की कोशिश के दौरान उनका पीछा करती है। ऐसे में अगर कोई पुलिस से बचने के लिए भागता है तो निश्चित रूप से दुर्घटना हो सकती है। किसी की जान जा सकती है। इसलिए पुलिस को इस तरह के कार्यों से बचना चाहिए और जनहित से जुड़कर काम किया जाना चाहिए। अगर कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उस पर फाइन जरूर किया जाए, लेकिन अवैध वसूली नहीं की जानी चाहिए। अन्यथा इसके लिए जन आंदोलन किया जाएगा।

Related Post