जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन का 40वां इंस्टॉलेशन समारोह हुआ रविवार को साकची के एक होटल में संपन्न हुआ रोटरी वर्ष 2025-26 के लिए रोटेरियन राजेश्वर को अध्यक्ष और रोटेरियन गोपाल कृष्ण को सचिव चुना गया साथ ही साथ ही बोर्ड आफ डायरेक्टर्स का भी इंस्टॉलेशन रोटेरियन PDG प्रतीम बनर्जी ने सबको शपथ दिला कर किया. रोटेरियन मोइन खान को ट्रेजर, रोटेरियन आशीष दास को क्लब एडमिनिस्ट्रेशन एवं फैसिलिएटर रोटेरियन प्रीति सैनी को सर्विस प्रोजेक्ट नेक्स्ट जैन रोटेरियन शिवा रामा राव को पब्लिक इमेज, रोटेरियन दामिनी उपाध्याय को मेंबरशिप, रोटेरियन सरिता राय को वोकेशनल सर्विस का डायरेक्टर और रोटेरियन दिनेश जायसवाल को सार्जेंट आर्म्स बनाया गया है इस मौके पर रोटरी क्लब आप जमशेदपुर मिड टाउन में 7 नए मेंबर्स का भी जॉइनिंग और शपथ ग्रहण हुआ इस मौके पर श्री हरि किशोर वाइस प्रेसिडेंट नुवोको सीमेंट जोजोबेड़ा, मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे अपने अध्यक्ष भाषण में रोटेरियन राजेश्वर जायसवाल ने आने वाले वर्ष में रोटरी क्लब की और से समाज और कम्युनिटी सेवा, शिक्षा,पर्यावरण,स्वास्थ्य,मदर एंड चाइल्ड केयर, सैनिटेशन इत्यादि के ज्वलंत समस्याओं में समर्पित काम करने का संकल्प लिया है मुख्य अतिथि श्री हरि किशोर ने भी रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न समाज सेवा की प्रशंसा की और इसके लिए पिछली टीम को बधाई दी और आने वाली टीम के लिए अपनी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जमशेदपुर के सभी क्लब के अध्यक्ष, सेक्रेटरी, रोटेरियन शरद चन्द्रन, सहायक गवर्नर रोटेरियन देवेंदर नाथ जेना और समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजेश्वर जायसवाल ने बताया की मेरा कार्यकाल 1 साल का है जो कि 1 जुलाई से लेकर 3 जून तक है उन्होंने बताया कि मेरा सबसे पहला मिशन है मेंबरशिप में बढ़ौतरी करना एवं हेल्थ और इनवायरमेंट पर भी ध्यान केंद्रित करना।
वरिष्ठ पत्रकार परविंदर भाटिया को भी रोटरी क्लब द्वारा किया गया सम्मानित
साथ ही साथ वरिष्ठ पत्रकार परविंदर भाटिया को भी रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रोटरी वर्ष 2025-26 के लिए बोर्ड सदस्यों के 40वें अधिष्ठापन समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जो साकची स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एनयूवोको – जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के उपाध्यक्ष हरी किशोर ने परविंदर भाटिया को सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए तत्कालीन निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति सैनी ने कहा कि परविंदर भाटिया ने वर्षभर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन द्वारा किए गए समुदाय विकास कार्यों को अपनी रचनात्मक और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज के सामने लाने का सराहनीय कार्य किया है।
इस अवसर पर क्लब के नए बोर्ड सदस्यों का औपचारिक अधिष्ठापन भी किया गया, जिसमें सेवा और सामाजिक बदलाव के प्रति नई प्रतिबद्धताओं की घोषणा की गई।
सम्मान प्राप्त करने के बाद परविंदर भाटिया ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि वे आगे भी जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

