Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

प्रशासन नहीं सिर्फ कागज़ों तक, मैदान में नजर आ रहे हैं एसएसपी प्रभात कुमार

धनबाद: जिले में अब तक कई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आए और गए, जिन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखा और समीक्षा की। लेकिन वर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार अपने अलग कार्यशैली के लिए जाने जा रहे हैं। वे न सिर्फ जनता की शिकायतों को सीधे सुनते हैं, बल्कि थानों में जाकर व्यवस्थाओं का भी स्वयं निरीक्षण करते हैं।

झारखंड में पुलिस तंत्र को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने थानों के औचक निरीक्षण की पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार देर शाम जिले के विभिन्न थानों और आउट पोस्ट्स (ओपी) का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोविंदपुर, मैथन, निरसा, चिरकुंडा एवं गल्फरबाड़ी ओपी में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों की स्थिति, आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार, साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सभी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा किया जाए। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Post