Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

हथियार के वार से वृद्ध मां की हत्या, बेटा गिरफ्तार

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित कोवाली थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा की उसके बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे श्रीनाथ भकत को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मृतका विनीता भकत पर सोमवार को उसके बेटे श्रीनाथ भकत ने अचानक हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी श्रीनाथ मानसिक रूप से विक्षिप्त है और इससे पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि श्रीनाथ भकत के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Post