Breaking
Sun. May 10th, 2026

उपराजधानी दुमका मे मशहूर चना भूंजा, स्वाद के साथ सेहत की 100% गारंटी*

दुमका का चना भूजा स्वाद में जितना बेहतरीन होता है, सेहत के लिए ये उससे भी ज्यादा अच्छा होता है. अगर इसे सही या पिर ऑथेंटिक तरीके से बनाया जाए तो इसके आगे कई सारे डिश फेल हो जाते हैं.

दुमका में अजय कुमार की चना भूंजा दुकान लोकप्रिय हो रही है.

चना भूंजा 100 ग्राम का मात्र 20 रुपये में मिलता है.

चना भूंजा स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता माना जाता है.

दुमका जिले के नगर थाना बाहर में स्थित अजय कुमार की चना भूंजा की दुकान तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अपने खास स्वाद के कारण यह दुकान ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है. अजय कुमार पिछले पांच सालों से यह दुकान चला रहे हैं और उनका कहना है कि उन्हें ग्राहकों का अपरंपार प्यार और समर्थन मिल रहा है.

अजय कुमार के अनुसार, उनके हाथों से बना चना भूंजा पूरे दुमका में सबसे स्वादिष्ट माना जाता है. इसकी खासियत यह है कि यह ताजगी और गुणवत्ता में बेहतरीन होता है. जो भी एक बार इसे खाता है, वह बार-बार लौटकर आता है.

*कैसे बनता है यह खास चना भूंजा*

अजय कुमार की दुकान पर 100 ग्राम चना के साथ बादाम चुड़ा भूंजा मात्र 20 रुपये में मिलता है. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसमें अलग-अलग चीजें मिला सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चना, चूड़ा, चावल, मूंगफली और मसाले को अच्छे से मिलाया जाता है. फिर इसे तवे पर बालू में अच्छी तरह से भूना जाता है. जब यह कुरकुरा हो जाता है, तो इसमें मिर्ची की चटनी मिलाकर तैयार किया जाता है.

*दुकान खुलने का समय*

शाम के वक्त चटपटा भूंजा खाना खूब पसंद करते हैं. खाएं भी क्यों ना, दर्जनों मसालों से तैयार चटपटा भूंजा जब आपके शहर में ही मिल रहा है. जी हां, दुमका नगर थाना गेट के सामने और बस स्टैंड के समीप अजय भूंजा दुकान है. जहांहर रोज शाम के 4 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक दर्जनों मसालों से तैयार चटपटा भूंजा बेचा जाता है. जिसे खाने के लिए राहगीर से लेकर आसपास और दूर-दूर तक के लोग आते रहते हैं.

Related Post