Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से मिलकर एलबीएसएम में आदिवासी छात्रों के लिए नया छात्रावास बनाने की मांग रखी

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने आदिवासी छात्रों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा से मिल कर जमशेदपुर एलबीएसएम कॉलेज कैंपस, करनडीह , आदिवासी कल्याण छात्रावास में 100 बेड के नए छात्रावास निर्माण करने की मांग रखी है।विधायक संजीव सरदार मंत्री चमरा लिंडा से मिलकर, उनको अवगत कराया कि वर्तमान में आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा निर्मित छात्रावास में 250 से 300 छात्र रहते हैं और शिक्षा ग्रहण कर रहे है, हालांकि, छात्रावास में पर्याप्त जगह न होने के कारण कई छात्रों को दूसरे स्थानों पर किराए के कमरों में रहना पड़ता है या फिर रोज दूर दराज से पढ़ाई के लिए आना पड़ता है । जिससे उन्हें ना सिर्फ आर्थिक बल्कि शारीरिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है। विधायक संजीव सरदार ने मंत्री चमरा लिंडा से आग्रह किया कि आदिवासी कल्याण छात्रावास में छात्रों के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 100 बेड का नया छात्रावास बनाया जाए, जिससे उन्हें अच्छे वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले। मंत्री चमरा लिंडा ने विधायक संजीव सरदार को आश्वस्त किया की इस मामले में विभाग द्वारा जल्द से जल्द पहल किया जाएगा. संजीव सरदार की यह कोशिश क्षेत्र के आदिवासी छात्रों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। विधायक संजीव सरदार लगातार अपने क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Post