Breaking
Sun. May 17th, 2026

सरस्वती पूजा एवं शबे बरात को लेकर प कोवाली एवं पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ।

जमशेदपुर /पोटका

 

सरस्वती पूजा और शबेबारात को देखते हुए पोटका और कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। वही कोवाली थाना में बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद तथा पोटका थाना में बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि होनहागा ने किया। बैठक में सरस्वती पूजा को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा जारी गाइड लाइन जैसे मैट्रिक और इंटर परीक्षा को देखते हुए रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाने, पूजा में अश्लील गाना नहीं बजाने,जबरन चंदा वसूली नहीं करने, पूजा के उपरांत निर्धारित तिथि और समय पर मूर्ति विसर्जन करने, संवेदनशील स्थानों में पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य दिशा निर्देश पर अमल करने पर पूजा कमेटी को अमल करने की बात कही गई। पोटका थाना प्रभारी ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि गांव में बैठक कर युवाओं को जिम्मेदारी दिया जाए। उन्होंने कहा कि चोरी को रोकने हेतु ग्रामीण कुछ आवश्यक कार्य से घर बंद कर बाहर जाएं तो पुलिस, पड़ोसी को सूचित करें ताकि संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने थाना अंतर्गत सभी गांवों में नियमित बैठक करने का सुझाव रखा। बैठक में पार्षद सूरज मंडल मुखिया पानो सरदार,सिमती सरदार, संगीता सरदार, दुखनीमाई सरदार व तारिणीसेन सरदार, ग्राम प्रधान उतम सिंह,सुबल चंद्र भकत व लक्ष्मण चंद्र मंडल, सब इंस्पेक्टर अजंता महतो, अजीत मुंडा,अवसर निरीक्षक बाबुजन बास्की,व, अमीना तिर्की, दुर्गा पद धीर,भीम भट्टाचार्य, महादेव मदीना, चित्तरंजन भकत सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post