Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

आम बजट पर पोटका विधायक संजीव सरदार की प्रतिक्रिया

पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार ने शनिवार 1- 2 -2025 को प्रस्तुत किए गए आम बजट पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में आदिवासी जनजातीय समाज, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। संजीव सरदार ने विशेष रूप से इस बात पर नाराजगी जताई कि झारखंड राज्य के लिए बजट में पर्याप्त आवंटन नहीं किया गया है। जिससे राज्य के विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए यह बजट लाया है। जबकि आम जनता पर कर का बोझ बढ़ाया गया है। विधायक संजीव सरदार ने बजट को ‘झुनझुना’ करार देते हुए कहा कि इसमें जनता के लिए कुछ भी नहीं है।

Related Post