Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मकरसंक्रांति मिलन समारोह के साथ साथ श्री बिनोद सिंह बने महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर का अध्यक्ष

मकरसंक्रांति मिलन समारोह के साथ साथ श्री बिनोद सिंह बने महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर का अध्यक्ष

 

जमशेदपुर- महर्षि भृगु क्षेत्र बागी बलिया जिला के रहने वाले लौह नगरी में बसे सम्मानित नागरिकों ने आज गाँधीघाट मानगो में मकरसंक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित भृगु क्षेत्र वासियों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिवपूजन सिंह पूर्व प्राचार्य एच पी शुक्ला रेड क्रॉस के मानव सचिव विजय सिंह चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय टाटा मोटर्स यूनियन के सचिव आर के सिंह श्रीकांत मिश्रा अरविंद पांडे श्री श्याम सिंह उदय सिंह मुन्ना चौबे उपस्थित थे। सर्वप्रथम महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के सम्मानित प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश राय एवं पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने किया। विषय प्रवेश कराते हुए विजय सिंह ने कहा कि 12 जनवरी 2012 को लिट्टी पार्टी के माध्यम से एक बार बलिया वासियों को एकत्रित करने का प्रयास किया गया था। मगर किन्हीं कारण बस सफलता नहीं मिली। मगर पिछले एक वर्ष से विनोद सिंह के नेतृत्व में कई बैठक करने के बाद एक कार्यक्रम की रूपरेखा मकरसंक्रांति मिलन मनाने के रूप में तय हुई। अरविंद पांडे विजय सिंह एवं सुशील सिंह के सहयोग से लगभग 300 लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। आज मीटिंग में परिचय के साथ-साथ अपने गांव के आस पास के लोगों को पाकर सबके मन में आपार खुशी झलक रही थी। सभी लोग अपने आस पास के लोगों की प्रतिभा और क्षमता को जानकर बहुत हर्षित हो रहे थे। पूरा कार्यक्रम भोजपुरी में संचालित किया गया। महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के माध्यम से आपसी सुख दुःख बांटने के साथ-साथ टाटा से बलिया के लिए एक सीधी ट्रेन चलवाने की माँग माननीय रेल मंत्री से स्थानीय विधायक एवं सांसद के माध्यम से उठाने पर सहमति बनी। उस ज्ञापन पर सभी सम्मानित सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। मीटिंग में आने के उपरांत सभी सदस्यों ने अपना पारिवारिक परिचय का फॉर्म भरकर जानकारी दिए। इस मीटिंग में उपस्थित सम्मानित सदस्यों में श्रीकांत मिश्रा ने श्री विनोद सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन पूर्व डी एस पी कमल किशोर, पूर्व प्राचार्य एच पी शुक्ला एवं जयप्रकाश राय ने किया। जबकि उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर करतल ध्वनियों से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री विनोद सिंह ने आने वाले दिनों में पूरे कोल्हान में रहने वाले भृगु क्षेत्र वासियों को अपने ग्रुप से जोड़ने एवं हर सुख दुःख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। टाटा मोटर्स के सचिव आर के सिंह ने कहा कि हम सब बलिया वासी शहर के हर प्रमुख जगह पर कार्यरत हैं। इसलिए किसी भी भृगु क्षेत्रवासी को कोई परेशानी होगी तो हम लोग उनका सहयोग करेंगे। आपसी एकता के साथ-साथ देश के विकास में भी समिति का योगदान रहेगा। यह समिति गैर राजनीतिक मंच के रूप में सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करेगी। मीटिंग के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने मकर संक्रांति का पारंपरिक व्यंजन चिउरा दही गुड़ चीनी तिलकुट आलू मटर टमाटर की सब्जी का आनंद उठाया।आज के मीटिंग को सफल बनाने में आजाद सिंह विनोद सिंह बृज किशोर सिंह विद्यानंद गिरी बरमेश्वर पांडे छोटे लाल तिवारी अशोक सिंह गजेंद्र सिंह अजय गुप्ता के साथ-साथ लगभग 200 लोग शामिल हुए।

Related Post