Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज में सदस्यों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर उठाया वनभोज का आनंद,उपस्थित चैम्बर सदस्यों ने कहा ध्यान फाउंडेशन गोशाला तीर्थस्थल के समान*

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा वार्षिक वनभोज का आयोजन रविवार, 12 जनवरी, 2025 को चाकुलिया स्थित ध्यान फाउण्डेशन परिसर, चाकुलिया गोशाला में किया गया। जिसमें लगभग पांच सौ सदस्यों ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर वनभोज का आनंद उठाया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। महासचिव ने कहा यहां आकर एक अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई है। चैम्बर का यह प्रयास होगा कि इसे सरकार के द्वारा निबंधित किया जाय।

 

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर के द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगों के मनोरंजन हेतु प्रत्येक वर्ष वनभोज का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष चैम्बर के द्वारा आयोजित वनभोज का आनंद उठाने के लिये चैम्बर सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्’य लोग उपस्थित थे। अतिथि के तौर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडं़गी ने भी उपस्थित होकर चैम्बर के ऐसे प्रयासों की सराहना की जिसमें व्यवसायिक गतिविधियों के इतर इस तरह के आयोजन किये जाते हैं। इस बार वनभोज के कार्यक्रम में चाकुलिया के व्यापारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि यह वनभोज ध्यान फाउण्डेशन चाकुलिया द्वारा प्रायोजित किया गया था।

 

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि वनभोज में ध्यान फाउंडेशन गोशाला में आकर सदस्यों ने एक अलग तरह के खुशनुमा माहौल का आनंद उठाया। सदस्यों ने गौलप का अवलोकन किया जहां बीस हजार से अधिक गायों की सेवायें निस्वार्थ भाव से की जा रही है। निश्चित ही यह स्थल तीर्थ स्थल है। पूर्व अध्यक्ष आर.के. अग्रवाल की प्रेरणा से ध्यान फाउण्डेशन चाकुलिया गोशाला परिसर में चैम्बर का परिवारिक वनभोज संपन्न हुआ और इसमें पूर्व अध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

पारिवारिक वनभोज में बड़ी संख्या में सदस्यों ने गोधाम में जाकर गोमाता और नंदी बाबा को गुड़ खिलाया तथा तुलादान करते हुये नकद राशि भी गोशाला को अर्पित की तथा भविष्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि यहां परिवारिक वनभोज मेें आकर सदस्य पुण्य के भागी बनें है वहीं इसका श्रेय चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष जिनके सहयोग से सदस्य यहां आ सके उन्हें भी इसका पुण्य मिलेगा।

 

वनभोज में पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया, आर. के. अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर वनभोज की शोभा बढ़ाई तथा पदाधिकारियों का ऐसे आयोजनों के लिये हौसला बढ़ाया और सदस्यों को संबोधित किया।

 

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि वनभोज में सदस्यों के मनोरंजन के लिये विभिन्न तरह के खेल कूद का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

वनभोज के दौरान सहयोग करने और इसके सफल बनाने के लिये ध्यान फाउण्डेशन की संचालिका डा0 श्रीमती शालिनी मिश्रा, कौशिक जी, राणा जी को भी चैम्बर के द्वारा सम्मानित किया गया।

 

वनभोज को सफल बनाने में चैम्बर के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सीए अनिल रिंगसिया, उमेश खीरवाल के अलावा ध्यान फाउण्डेशन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीराम गर्ग, कैलाश सिंहानिया, नरेश मोदी, बम सेन, मंटू अग्रवाल, मोहित मूनका, विष्णु गोयल, अशोक मोदी, पवन नरेडी, सांवरमल अग्रवाल, अजय भालोटिया, दीपक पटवारी, आकाश मोदी, दीपक चेतानी, रमेश अग्रवाल, अमीष अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, मोहित साहा, रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सन्नी संघी, सुमन नागेलिया, पंकज संघी, मनीष बंसल, नितेश धूत, अरूण गुप्ता, चेतन अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, भोला चौधरी, चन्द्रकांत जटाकिया, बिशन अग्रवाल, महेश खीरवाल, विमल अग्रवाल गम्हरिया, चाकुलिया राईस मिल एसोसिएशन के सदस्यगण, चाकुलिया व्यापार संघ के भी दुर्गा प्रसाद साह लोधा, राजेश लोधा, विकास रूंगटा, विकास लोधा, रवि झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला के अलावा अन्य सदस्यगणों ने सपरिवार पहुंचकर पारिवारिक वनभोज का आनंद उठाया।

Related Post