Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

कांड्रा में चोरी की घटना: दो लाख रुपये और आभूषण चोरी ..

कांड्रा-:सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर एफ/8 में बुधवार को एक चोरी की घटना हुई। गृह स्वामी ने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे स्कूल पढ़ाने गई थीं। जब वह 11:00 बजे वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला खुल नहीं रहा था।

इस स्थिति को देखकर उन्होंने बगल के घर से पीछे जाकर देखा, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। दरवाजा पूरी तरह से अंदर की ओर खुला हुआ था और अलमारी भी बिखरी हुई मिली। गृह स्वामी ने बताया कि चोर दो लाख रुपये नगद और एक कान का झुमका लेकर फरार हो गए हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गृह स्वामी ने कांड्रा थाना प्रभारी को फोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की इस घटना ने स्थानीय निवासियों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश करने में जुटी है।

Related Post