Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

जमशेदपुर -: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

जमशेदपुर-:सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मंगलवार शाम को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा मानगो बस स्टैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का सिर ट्रेलर के पिछले चक्के में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम जी एम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि उसका सिर पूरी तरह कुचल गया है।

पुलिस अब मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

Related Post