Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

शराबी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या , छाती पर चढ़कर 8 पसलियां तोड़कर कर दी हत्या

शराबी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या , छाती पर चढ़कर 8 पसलियां तोड़कर कर दी हत्या

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के बिंड मुहल्ला में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या से पूर्व पति मुकेश भुइयां ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा। इतना पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी को जमीन पर पटककर उसके छाती पर चढ़ गया और एक एक कर उसके आठ पसलियों को तोड़ डाला। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। इधर पत्नी की हत्या के बाद पति मुकेश भुईया घर से भागने के फिराक में था। इसी दौरान मुहल्ले वालों ने दबोच लिया और उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाबत मृतका के पिता बजरंगी भुइयां ने बताया कि घटना के बाद मेरी 12 वर्षीय नतिनी ने फोन पर घटना की सूचना दी। तब आकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद उसके बॉडी को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Post