जमशेदपुर -:शिक्षक दिवस के अवसर पर कालिंदी समिति भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संध्या 7:00 बजे किया गया और इसमें वर्ष की परंपरा के अनुसार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले, और कालिंदी समाज विद्यालय के प्रथम शिक्षक लेट मैजिन कालिंदी की तस्वीरों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में गुरु के रूप में योगदान देने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता कालिंदी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोहर कालिंदी ने की, और संचालन का कार्य ज्योतिबाग राजा कालिंदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप साल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के पूर्व शिक्षक निखिल मंडल, कला-संस्कृति गुरु विनय कालिंदी, वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ कालिंदी, युवा समाजसेवी शंभू मुखी, डूंगरी प्रदीप बाग, गोपाल कृष्ण कालिंदी, शिशिर कालिंदी, तेज नारायण कालिंदी, सजल साल, महिला समाजसेविका श्रीलेखा साल, सुलेखा कालिंदी, रमणकांत कालिंदी, वासुदेव कालिंदी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और सभी उपस्थित लोगों को मिठाइयाँ बांटी गईं।

