Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

सोनुवा प्रखंड में वज्रपात से एक की मौत, बेटी गंभीर रूप से जख्मी ..

चक्रधरपुर-: सोनुवा प्रखंड के नुवागांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

बताया जाता है कि इस दिन नुवागांव स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद, सत्यनारायण प्रधान अपनी बेटी राजश्री को स्कूल से घर ले जा रहे थे। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जब वे अपने घर के पास पहुंचे, अचानक वज्रपात हुआ। इस वज्रपात की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए।

उन्हे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यनारायण प्रधान को मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी राजश्री अस्पताल में इलाजरत है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Related Post