Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खा कर दी जान !

 

चतरा-: कुंदा थाना क्षेत्र के ककनातू गांव में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान 19 वर्षीय राखी कुमारी, पिता बालगोविंद तुरी के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, राखी का बारा गांव के मुन्ना कुमार के साथ प्रेम संबंध था। 16 अगस्त को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिससे आहत होकर राखी ने जहर खा लिया।

जहर खाने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे गांव में प्राथमिक उपचार के बाद जोरी अस्पताल ले जाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख उसे गया के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने इस दुखद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Post