गुवा -:गुवा सेल की लीज क्षेत्र अंतर्गत गुवा पश्चिमी पंचायत भवन के बगल में लोगों के द्वारा बनाए जा रहे अवेध घरों को गुवा सेल प्रबंधन ने आज गुरूवार को तोड़ दिया है। घटना की संबंध में गुवा सेल प्रबंधन को सूचना मिली कि सेल के लीज क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी पंचायत भवन की बगल में अवैध घर का निर्माण हो रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत ही सेल के लीज क्षेत्र में निर्माण हो रहे अवैध घर की लिखित शिकायत गुवा थाना में दर्ज किया गया। उसके बाद गुवा पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल के जवानों ने अवैध बने घरों को तोड़ दिया। इस संबंध में सेल प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहां है कि सेल के लीज क्षेत्र में बिना सेल प्रबंधन की अनुमति लिए घर या एंक्रोचमेंट करना गैर कानूनी अपराध है। उसके बावजूद लोगों के द्वारा सेल के लीज क्षेत्र में घर बनाए जाने पर तुरंत ही घर को तोड़कर उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सेल गुवा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण के संदर्भ में वन क्षेत्र कार्यालय ने सूचित गुवा में अतिक्रमण के मामले में सेल प्रबंधन द्वारा दर्जनों लोगों पर .
मामला सेल गुवा क प्रबंधन द्वारा दर्ज कराए गए है। इसकी सक्रियता पूर्वक जाँच की जा रही है। इसमे वन विभाग सेल के पदाधिकारियों के साथ – साथ आम जनता पर भी कार्यवाही करेगी। दबी हुई दर्जनों मामले को उजागर कर दण्डानात्मक कार्यवाही की जाएगी। वरहाल वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानन्द रजक के कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

