Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आधा दर्जन घायल,बस में आग लगाई गई

पलामू : जिले के लेसलीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के समीप हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।गुस्साए लोगों ने गाड़ी में आग लगा दिया।

घटना के अनुसार, एक जीपीएस बस और एक टेंपो की जोरदार टक्कर में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को आग लगा दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में जुट गई है।

Related Post