Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

डोबो रूगडी में अंग्रजी शराब दुकान में 1.16 लाख लगभग की अंग्रेजी शराब की चोरी

चांडिल सरायकेला जिला अंतर्गत विगत कई महीनों से, लगातार सरकारी अंग्रेजी शराब दुकानों में हो रही लाखो की चोरी रकने का नाम नही ले रही है?. इसी क्रम में बीते रात्रि कपाली ओपी के रूगाड़ी में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में हुई, चोरी की मामले की सूचना पर जिला उत्पाद विभाग दरोगा अखिलेश यादव निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने बताया रुगडी स्थित अनुज्ञप्ति प्रदत सरकारी विदेशी शराब दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा 1.16 लाख की विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब अनुमानित की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. उन्होंने बताया नाइट गार्ड जो रात्रि में देरी से ड्यूटी पर पहुंचे और देखा की चोरी की घटना हुई है ग्रामीणों ने कपाली ओपी और विभाग सूचना दी. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया मामले की जांच चल रही है,इस संबंध में कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Related Post