Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

बाराद्वारी निवासी प्राची मूनका अपना प्रथम बार वोट देने के लिये पुणे से पहुंची जमशेदपुर

सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की पुत्री पुणे सिम्बॉयसिस की छात्रा प्राची मूनका प्रथम बार वोट देने के उत्साह से लबरेज आज भाया कोलकाता स्टील एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंची। प्राची मूनका ने बताया कि हर भारतीय का अधिकार के साथ-साथ यह कर्तव्य भी है कि इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बनें और पांच वर्षों के बाद आने वाले चुनाव में वोट देकर एक जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने अपने सहपाठी, मित्रों एवं रिश्तेदारों से भी अपील किया है कि है वे भी इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुये अपने वोट अवश्य डालें।

Related Post