Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

पोटका के गंगाडीह गांव में हरिनाम संकीर्तन समिति गंगाडीह के संस्थापक स्वर्गीय लखीचरण कुंडू के याद में अष्टम प्रहर हरी नाम संकीर्तन का आयोजन

पोटका प्रखंड के गंगाडीह गांव में हरिनाम संकीर्तन समिति गंगाडीह द्वारा अष्टम प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया,हरीनाम संकीर्तन मे मुख्य रूप से स्थानीय विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर, भगवान के सामने पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख ,शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की,सांसद विद्युत वरण महतो के अनुपस्थिति में उनके धर्मपत्नी उषा महतो एवं रतन महतो उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए,इसके उपरांत संकीर्तन के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय लखीचरण कुंडू, काशीनाथ कुंडू व ग्राम प्रधान रहे अशोक कुंडू के फोटो पर विधायक संजीव सरदार द्वारा पुष्पों की माला चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित किया गया,मौके पर कमेटी के, राजू कुंडू, अभिजीत कुंडू, सुभाष दास, संजय कुंडू, बीराकुंडू, कृष्णा नदी, संजय कुंडू, प्रभास सामुई, सिमंत कुंडू, आदि उपस्थित रहे।

Related Post