Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर कन्वेंशन सेंटर दुमका में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर की बैठक आयोजित

कन्वेंशन सेंटर दुमका में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के रूप में कार्य करने वाले पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त सभी निदेशों का अक्षरस: पालन हो,इसे सुनिश्चित करें।जीरो एरर के साथ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों तक जाने के लिए रूट चार्ट बनाए गए हैं।निर्धारित रूट चार्ट का सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से कर लें एवं किसी प्रकार की कोई कमी रहने पर अपने एईआरओ को अवगत कराएं ताकि उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Post