Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

डुमरिया प्रखंड के जलसहिया दीदियों ने अपना बकाया मानदेय एवं पांच सूत्री मांग को लेकर विधायक संजीव सरदार को एक ज्ञापन सौंपा

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत जल सहिया दीदीओ ने आज जमशेदपुर के तुरामंडीह विधायक कार्यालय पहुंचकर, बकाया मानदेय एवं पांच सूत्री मांग पूरा करने को लेकर जल सहिया दीदीओ ने विधायक संजीव सरदार से मिलकर उन्हें एक लिखित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा गया कि सरकार का और से जल सहिया दीदी ओं को समय पर मानदेय नहीं मिलने से जीवन यापन करने में बड़े ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक सरकार के द्वारा कोई भी पहल नहीं किया जा रहा है। जबकि अपना क्षेत्र डुमरिया प्रखंड में जैसे कि जलमीनार ,शौचालय, चापाकल का देखरेख जल सहिया दीदीओ का द्वारा किया जाता है। लिखित पत्र में जल सहिया दीदीओ द्वारा सरकार से 5 सूत्रीय मांग की। जैसे कि पूर्व सरकार के द्वारा दिए जा रहे मासिक हजार रुपया मानदेय बकाया का साथ वापस किया जाए । कार्यकाल में मृत्यु होने पर अनुकंपा का लाभ एवं 20 लाख की बीमा भुगतान करें आदि मांग रखी गई

Related Post