Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

विधायक संजीव सरदार ने पोटका लैंप्स मे चार लैंप्स का धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काटकर किया

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड मैं धान अधिप्राप्ति केंद्र द्वारा शुक्रवार से काम करना शुरू कर दिया वही धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन पोटका प्रखंड के लैंप्स समेत आसन बनी. चाकड़ी. एवं कोबाली. लैंप्स संयुक्त रुप से पोटका लैंप्स में किया गया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. वही विधायक संजीव सरदार द्वारा पोटका लैंप्स में चारों धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को उनका मेहनत का उगाई गई धान की उचित कीमत सरकार दे रही है सभी किसान भाइयों से अनुरोध है जल्द से जल्द बिक्री करने हेतु पंजीकृत करवाएं इस मौके पर पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप.अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद झामुमो प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन. क्रांतिकारी बबलू चौधरी. रहमान का डु. पोटका लैंप्स के पदाधिकारी. सचिव खुदीराम बेसरा साथ में 20 सूत्री सदस्य. पंचायत कमेटी. एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Post