Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

श्रमदान से ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की अन्य गांव में खुशी की लहर

श्रमदान से ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की अन्य गांव में खुशी की लहर

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा : चंदवा प्रखंड अंतर्गत माल्हन पंचायत के मरमर गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क मर्मति की गई । बताते चले की यह सड़क चंदवा प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती है बीच में नदी पड़ जाने के कारण बरसात मे नदी के किनारे चलने में लोगों को चल पाना कठिन हो जाता है और पुल नहीं होने के कारण बरसात मे मुख्यालय से वापस नहीं लौट पाते है। दूसरे गांव मे रात गुजरना पड़ता है l ग्रामीणों से सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया जतरू कुमार मुंडा कार्य स्थल जाकर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुवे बोले कि ग्राम सभा पारित कर यहां पीसीसी मुखिया फंड से कराऊंगा। मुखिया श्री मुंडा ने मरमर ग्रामीणों को श्रम दान जैसे कार्य करने पर धन्यवाद देते हुवे कहा कि श्रम दान से बड़े बड़े कार्य किया जा सकता है बस एकता की जरूरत है श्रम दान से निश्चित ही क्षेत्र में विकास होगा l

मौके पर

गोविंद भोक्ता दीनू मुंडा रघु गंझु सूरज गंझु सुरेश गंझु राजेंद्र गंझु पार्शनाथ गंझु विकास गंझु सुभाष गंझु विशु लोहरा विजय लोहरा राजमोहन गंझु अर्जुन गंझु दर्शन गंझु बालकीशोर भोक्ता एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थें l

Related Post