लातेहार में टाना भगतों के द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन में 228 टानाभगतों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज । 30 टाना भगत गिरफ्तार, गए जेल
लातेहार में टाना भगतों के द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन में 228 टानाभगतों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को टाना भगतों के द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन के मामले में लातेहार थाना पुलिस ने 228 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तीस टाना भगतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार टाना भगतों में बालूमाथ के बालू निवासी झामो टाना भगत, कैमा निवासी लालमणि टाना भगत, तुबेद निवासी हिरना देवी,तुबेद निवासी महोदरी मसोमात, तुबेद निवासी झामो देवी, बालेश्वर उरांव, मुनवा उरांव, रामओतार उरांव, भागीरथी उरांव, कैमा निवासी बाहदुर टानाभगत, दिनेश टाना भगत, मासियातु निवासी बालचंद टाना भगत, कुडू के सकमार निवासी जीतू टाना भगत, कुलगड़ा निवासी सुखदेव भगत, चंदवा निवासी मणीलाल भगत, विश्रामपुर निवासी राजेंद्र टाना भगत, जगलदगा निवासी छोटेलाल उरांव, नंदलाल उरांव, विश्वनाथ उरांव, झोबियाझारण निवासी धर्मदेव भगत, बालूमाथ दाढा निवासी भुनेश्वर टाना भगत, लावागड़ा निवासी सुशील भगत, रजवार निवासी सूबे उरांव, जगलदग्गा निवासी प्रकाश उरांव, गुमला जिले के सकरपुर निवासी अजित मिंज, करमाही निवासी लाल सहाय भगत, बनहल्दी निवासी राजेंद्र टाना भगत, बालूमाथ चित्रपुर निवासी विष्णु देव भगत, गुमला नावडीह निवासी धनेश्वर टोप्पो, अम्बाझारन मनोज मिंज शामिल हैं।
हिंसक प्रदर्शन में लातेहार थानेदार समेत 22 लोग हुए जख्मी :
व्यवहार न्यायालय लातेहार में टानाभगतों के द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन में लातेहार थाना के 19 पुलिस पदाधिकारी एवं तीन प्रशासनिक पदाधिकारी घायल हो गए हैं। घायलों में लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह सीसीआर प्रभारी बबलू कुमार, आरक्षी सीसीआर लातेहार दिनेश कुमार, पुलिस लाइन के सहायक अवर निरीक्षक बलराम चौधरी, पुलिस लाइन के सहायक अवर निरीक्षक मनदीप तिवारी,एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी जितेंद्र लोहरा, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01आरक्षी चारों भगत, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी विमल मुंडा, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी फुलचंद शर्मा, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी नंदलाल मुंडा, पुलिस लाइन सहायक लातेहार पुलिस कुमारी अमिता लक्ष्मी, पुलिस लाइन लातेहार के मनोरमा कुमारी, पुलिस लाइन लातेहार अंजूरोश खलखो, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी सतनारायण उरांव, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी सुरेंद्र प्रसाद यादव , एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी सनोज राम, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 विष्णु चरण महतो ,एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी राकेश कुमार, एसपीसी प्रशिक्षु जैप 01 आरक्षी औरंगजेब खान एवं प्रशासनिक पदाधिकारी में से जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, लातेहार अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप व लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव शामिल हैं।
लातेहार : व्यवहार न्यायालय में हिंसक प्रदर्शन के आरोप में 30 टाना भगत गिरफ्तार, गए जेल
लातेहार अंचल अधिकारी के आवेदन पर हुआ मामला दर्ज :
लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप के आवेदन पर लातेहार थाना में 228 टाना भगतों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें लातेहार पुलिस ने तीस टाना भगतों को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया गया है। वहीं 22 मोटरसाइकिल को जब्त कर लातेहार थाना लाया गया है।
अन्य दिनों की तरह सामान्य हुआ लातेहार कोर्ट, बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था :
सोमवार को व्यवहार न्यायालय लातेहार में अखिल भारतीय टानाभगतों संघ के तत्वधान में टानाभगतों ने संविधान की पांचवी अनुसूची क्षेत्र का हवाला देते हुए कोर्ट कचहरी बंद करने की मांग को लेकर घेराव किया था। इस दौरान टानाभगतों ने काफी उग्र होकर पुलिस सख्ती के बावजूद भी टानाभगतों ने जबरन व्यवहार न्यायालय में अंदर प्रवेश कर नारेबाजी करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय पहुंचे और वहां लगे लोहे की गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए थे। जिसपर मंगलवार को लातेहार पुलिस के द्वारा व्यवहार न्यायालय लातेहार व समाहरणालय में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। जिसपर व्यवहार न्यायालय में आम दिनों की तरह कार्य होता रहा। इस दौरान व्यवहार न्यायालय आम दिनों की तरह सामान्य रहा।
लातेहार :
सभी चौक- चौराहों पर पुलिस की गई तैनाती :
व्यवहार न्यायालय लातेहार में सोमवार को टानाभगतों के द्वारा हिंसक प्रदर्शन को लेकर लातेहार पुलिस ने शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिसपर आने जाने वाले लोगों पर पुलिस नजर बनाए रखी है। वहीं इस हिंसक में शामिल टानाभगतों को चिन्हित किया जा रहा है।
बार एसोसिएशन ने की घोर निंदा :
जिला अधिवक्ता संघ लातेहार के जिला अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टानाभगतों की घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा है कि कथित रूप से टाना भगतों के द्वारा पांचवी अनुसूची के अनुपालन के तहत जिला व्यवहार न्यायालय लातेहार के परिसर में बल प्रयोग कर जबरन प्रवेश करने और न्यायालय एवं न्यायिक प्रक्रिया के विरोध में दिनभर बवाल काटने और अंततः इस हिंसक रूप से अख्तियार कर लेने की घटना की घोर निंदा की है।

