Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

ग्रामीणों ने की सेविका चयन में प्रतिभागी द्वारा दिये गए आवासीय प्रमाण पत्र की जांच की मांग । चंदवा तिलयतार 

*ग्रामीणों ने की सेविका चयन में प्रतिभागी द्वारा दिये गए आवासीय प्रमाण पत्र की जांच की मांग । चंदवा तिलयतार

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

ग्रामीणों ने एक माह पूर्व सौंपा था बीडीओ के नाम आवेदन,अब तक नहीं हुई सुनवाई

 

चंदवा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलैयाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन की प्रक्रिया में भाग लेने वाली प्रतिभागी मोमिना खातून पति सरवर आलम के आवासीय प्रमाण पत्र की जांच की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एक माह पूर्व बीडीओ सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार को आवेदन सौंपा गया था ग्रामीणों का कहना है कि एक माह बीतने के बाद भी अभी तक कोई जवाब ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है।ग्रामीणों का आरोप है कि मोमिना खातून के द्वारा गलत खतियान के आधार पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाया गया है गलत आवासीय प्रमाण पत्र के भरोसे ही उसने सेविका चयन प्रक्रिया में भाग लिया था जो कि नियम विरुद्ध है कार्यालय द्वारा जारी पत्र में अस्पष्ट लिखा हुआ है कि चयन प्रक्रिया में स्थानीय को ही प्राथमिकता दिया जायेगा। ग्रामीणों ने बीडीओ से पूरे प्रक्रिया में पारदर्शिता लाते हुए मोमिना खातून के द्वारा जमा दस्तावेज की जांच करने की मांग की है।

Related Post