Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

जनप्रतिनिधियों का अनादर करना पदाधिकारियों की आदत प्रतुल शाहदेव 

जनप्रतिनिधियों का अनादर करना पदाधिकारियों की आदत प्रतुल शाहदेव

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विभिन्न अखबारों में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट में टैग करते हुए कहा है की उनके शासनकाल में जनप्रतिनिधियों का अनादर करना अफसरों के लिए आदत बनता जा रहा है।उन्होंने बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में उप प्रमुख के रहते बीडीओ के द्वारा झंडोत्तोलन को प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन बताते हुए पूरे मामले की जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की प्रतुल ने कहा की यह सरकार लूट पाट में इतनी लगी है कि इसके अधीनस्थ अधिकारी भी उसी कार्य को अंजाम देने में सरकारी नियम और प्रोटोकॉल भूल जा रहे हैं।उन्हें याद रखना चाहिए की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकॉल में ऊंचा स्थान होता है।यहां तक की राज्य के प्रोटोकॉल में एक विधायक भी मुख्य सचिव से ऊपर स्थान प्राप्त करता है।लेकिन इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और मनमानी कर रहे हैं।बालूमाथ प्रखंड में भी यही हुआ।स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ में उपप्रमुख के रहते बीड़ीओ के द्वारा झंडोत्तोलन करना जनप्रतिनिधियों का घोर अपमान है।

Related Post