Breaking
Mon. Feb 9th, 2026

गरीबों का मसीहा बनी उपाध्यक्ष अनीता देवी लातेहार    

गरीबों का मसीहा बनी उपाध्यक्ष अनीता देवी लातेहार

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत झाबर गांव के सरवन कुमार पिता नकुल प्रजापति जो पैर से विकलांग है उसकी अचानक लीवर में परेशानी होने के चलते तबीयत बिगड़ती जा रही थी उनके घर के सभी परिजन परेशान थे उनके इलाज हेतु उनके पास पैसे नहीं थे इस परिस्थिति में बच्चा घर पर ही दर्द से तड़प रहा था उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था अचानक यह बात प्रजापति समाज के अध्यक्ष श्री अनिल प्रजापति के पास खबर पहुंची उसके बाद इसके इलाज हेतु व्यवस्था के लिए अपने सहयोगियों के साथ लातेहार उपाध्यक्ष अनीता देवी से मुलाकात कर बच्चे की बीमारी के बारे में जानकारी दिए उपाध्यक्ष इस घटना को सुनकर भावुक हो गए और उसने तुरंत इस घटना को संज्ञान में लेते हुए इस बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वा कर आयुष्मान कार्ड बनवा कर उस के माध्यम से इस बच्चे का इलाज हेतु रांची रेफर करवाया गया ताकि आयुष्मान कार्ड के द्वारा उस बच्चे का इलाज बेहतर हो सके इस बच्चे की जान बचाने में उपाध्यक्ष अनीता देवी का अहम योगदान रहा इसलिए प्रजापति समाज के द्वारा श्रीमती अनीता देवी को दिल से धन्यवाद किया

Related Post