अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू विभाग का बैठक लातेहार में संपन्न हुआ
लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के आयाम प्रमुख नाथू गाड़ी और संचालन पलामू विभाग के संयोजक मंडल शुक्ला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा, आगामी अमृत महोत्सव पर आयोजित एक गांव की एक तिरंगा कार्यक्रम, विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान, नई शिक्षा नीति को विद्यार्थी तक पहुंचाने हेतु परिसर परिसर में सेमिनार का आयोजन तथा नगर और महाविद्यालय इकाई जैसे विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य रूप से उपस्थित प्रोफ़ेसर नाथू गाड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव विद्यार्थी परिषद के द्वारा सभी गांव में ध्वज वंदन प्रभात फेरी बाइक रैली साइकिल रैली और विचार संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनीत पांडे ने बैठक में वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा पर चर्चा की तथा आगामी सदस्यता अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद भी अपना 75 वर्ष पूर्ण करने वाला है ऐसी परिस्थिति में हम सब एक हैं वैसे स्थान चिन्हित करके विद्यार्थी परिषद इकाई बनाना है जहां तक हम अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। बैठक में पलामू गढ़वा और लातेहार तीनों जिले में एक गांव एक तिरंगा सदस्यता अभियान सहित विद्यार्थी परिषद की गई गतिविधियों को लेकर के योजना बनाई गई और उस पर आगे कार्य करने की भी रणनीति की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह मंत्री रमेश उरांव, विश्वविद्यालय संयोजक कुमार नवनीत, गढ़वा जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी, गढ़वा जिला सहसंयोजक कुमार शुभेंदु, अभय वर्मा,रोहित देव, गोविंद मेहता, रामा शंकर पासवान, शेखर गुप्ता और संजीव कुमार उपस्थित रहे।

